Punjab

पार्षद के बेटे से मांगी फिरौती: बदमाश बोला- 1 करोड़ दो नहीं तो…!

लुधियाना, 13 जून, 2025ः लुधियाना मे आप पार्षद के बेटे से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर 57 से आप पार्षद वीरन बेदी के बेटे गुरप्रीत बेदी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 जून की रात उनके घर पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया।  उसने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन एक करोड़ रुपये देने की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनके साथ साथ उनके परिवार वालों की जान भी खतरा में आ जाएगी। । उसने यह भी बताया कि उनके परिवार का पेट्रोल पंप सहित अधिकतर कामकाज लेनदेन पर आधारित है। सराभा नगर पुलिस यह जांच भी कर रही है कि यह धमकी असली है या फिर कोई अंतर्राष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल कर उन्हें डराने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही संदिग्ध विदेशी नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button