
नई दिल्ली, 10 जून : दिल्ली के द्वारका सेक्टर में मंगलवार को बहुमंजिला इमारत सबद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. आगज़नी की घटना इमारत के सातवें फ्लोर पर हुई। दुखद बात यह रही कि आग की वजह से पिता अपने 2 बच्चों समेत घर से नीचे कूद गए जिससे तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि हादसे में उनकी पत्नी और एक बेटा सुरक्षित बच गए और उनका इलाज चल रहा है.परिवार की सहायता के लिए आकाश और आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं। आग लगने की वजह से सोसायटी को खाली करा लिया गया है. सभी निवासियों को वहां से बाहर भेज दिया गया है. साथ ही सोसायटी की बिजली और पीएनजी गैस कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं. आग लगने के बाद बिल्डिंग की मजबूती और स्थिति का आकलन करने के लिए डीडीए और एमसीडी को सूचित कर दिया गया है।



