Punjab

पंजाब में जुलाई से होगा गेम चेंजर बदलाव! क्या आप तैयार हैं?

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 7 जून 2205 : पंजाब में किसानों की भलाई के लिए राज्य सरकार जुलाई महीने से एक नई व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब राज्य में नकली बीजों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। सरकार ने इस उद्देश्य के लिए हर बीज की दुकान पर QR कोड वाला बीज उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

क्या होगा नया सिस्टम?

अब किसान जब भी बीज खरीदेंगे, तो उन्हें उस बीज के पैकेट पर QR कोड मिलेगा। जैसे ही किसान इस QR कोड को स्कैन करेगा, उसे उस बीज की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें किसान का नाम, खेत का नक्शा, बीज बनाने वाली कंपनी का नाम, लैब टेस्टिंग रिपोर्ट और दुकानदार की जानकारी शामिल होगी।

सिस्टम की पूरी जानकारी

इस नए सिस्टम के तहत दुकानदार को भी पता चल जाएगा कि बीज कहां से आया है, किस कंपनी ने इसे पैक किया है और बीज का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी मिलेगा। इससे नकली बीज की बिक्री को पूरी तरह से रोका जा सकेगा।

किसानों की समस्याएं और सरकार का कदम

पंजाब में हर साल 35 लाख क्विंटल गेहूं, 5.7 लाख क्विंटल धान, और 46 लाख क्विंटल आलू के बीज की खपत होती है। इतनी भारी मांग के कारण अक्सर नकली बीजों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार किसानों को सस्ते दामों में बेचे गए नकली बीजों के कारण उत्पादन में कमी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

मंत्री गुरमीत सिंह का बयान

पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस हफ्ते उन्होंने केंद्र सरकार के साथ “साथी-2 पोर्टल” को लेकर बैठक की, जिसमें इस नए सिस्टम के ट्रायल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मंत्री ने कहा कि अब किसी भी दुकानदार के लिए नकली बीज बेचना असंभव हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button