Punjab

पंजाब के इस ज़िले मे रहने वालों को आज मिलेगी खुशखबरी 

फाज़िल्का, 19 मई 2025 : पंजाब सरकार की ओर से फाज़िल्का शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पीने के साफ पानी की सुविधा पहुंचाने के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत से नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 19 मई को कैबिनेट मंत्री द्वारा नींव पत्थर रखकर की जाएगी। यह जानकारी विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने दी।

20 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, 2000 घरों तक पहुंचेगा पानी

विधायक सवना ने बताया कि इस परियोजना के तहत शहर में लगभग 20 किलोमीटर लंबी पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे करीब 2000 घरों तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है शहर के स्लम और बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को घर-घर पानी की सुविधा देना।

किन इलाकों को मिलेगा फायदा?

इस योजना के तहत धीगड़ां कॉलोनी, नई आबादी, बाधा लेक के पास, फ्रीडम फाइटर रोड, मलोट रोड की कॉलोनी, फिरोजपुर रोड पुल के पास की कॉलोनी, सच्चा सौदा डेरे के सामने, श्रीराम शरणम आश्रम के पास, अबोहर रोड बुलेट एजेंसी के पीछे, अन्नी दिल्ली, धोबी घाट, माधव नगरी, विजय कॉलोनी के सामने, खटिका मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

लोगों को मिलेगा मुफ्त कनेक्शन

सरकार की इस योजना के तहत लोगों को उनके घर तक मुफ्त पानी का कनेक्शन दिया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक सवना ने कहा कि यह योजना फाजिल्का के नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button