Punjab

नशे के तस्कर के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण हुआ जमींदोज

जगराओ, 1 जुलाई 2025: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध के तहत नगर कौंसिल और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। यह घर अवैध रूप से नगर परिषद की भूमि पर बनाया गया था, जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने इसे तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। नगर कौंसिल के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से तस्कर के घर को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई सरकार की ‘नशे के खिलाफ मुहिम’ के तहत की गई, ताकि नशा तस्करी और अवैध निर्माणों पर लगाम लगाई जा सके।

एसएसपी अंकुर गुप्ता का बयान:

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम नशे की तस्करी और अवैध निर्माणों को खत्म करने की दिशा में उठाया गया है। तस्कर इंद्रजीत कौर और हरप्रीत लौंगा, जो पति-पत्नी हैं, इस समय जेल में बंद हैं। इन दोनों के खिलाफ 15 से अधिक एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम जारी:

इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी ने कहा कि सरकार नशे की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, और यह कदम उसी मुहिम का हिस्सा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाएं। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा नशे की तस्करी पर कड़ी नज़र रखने और समाज में सुधार लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button