
सोलन, 26 जून, 2025ः सोलन जिला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुबाथु में एक युवती ने लाइव आकर आत्महत्या कर ली। 19 साल की युवती कमरे के भीतर लगे पंखे में चुन्नी से फांसी लगा की। सुसाइड से पहले वह काफी देर तक लाइव रहती है। फंदे पर लटकने से पहले युवती सबको गुडबाय कहती है। बोलती हैं, मैं सबको छोड़कर जा रही हूं। मैं जा रही हूं आज दुनिया छोड़कर, मैं बहुत दुखी हो चुकी हूं अपनी जिंदगी से.. इसमें किसी की गलती नहीं, मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इस दौरान युवती को कई बार फोन कॉल भी आते हैं। आखिर में वह कमरे में किसी चीज पर चढ़ जाती है और अपने गले में चुन्नी को अच्छे से बांधती है और फिर पंखे से लटक जाती है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।



