Punjab
हिमाचल को बदनाम करने वाले यूट्यूबर पुनीत पर मनाली में FIR, जल्द तलब करेगी पुलिस
UP-बिहार और नेपाली के साथ रील बनाकर हिमाचलियों और गरीबी का उड़ाया था मजाक

मनाली, 25 जून 2025 : पर्यटन स्थल मनाली में रील बनाकर हिमाचल और प्रदेश के लोगों को बदनाम करने वाले यूट्यूबर पुनीत पर आखिर मनाली पुलिस थाना में FIR दर्ज हो गई है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के धारंडा निवासी रणविजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सुंदरनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 के तहत जीरो FIR दर्ज कर मनाली पुलिस को ट्रांसफर की है, क्योंकि पुनीत ने वीडियो मनाली में ही शूट किए थे। पुलिस अब पुनीत को जल्द पूछताछ के लिए मनाली तलब करेगी। पुनीत कुमार 2023 में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। शो की शुरुआत में ही उन्होंने गलत व्यवहार किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बाथरूम में जाकर टूथपेस्ट के दो पैकेट पूरे अपने चेहरे पर लगा लिए, जिसके कारण उन्हें कुछ ही घंटों बाद शो से बाहर कर दिया गया।



