Punjab

स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई फ्लाइट SG-55 रद्द

अमृतसर, 24 जून, 2025ः मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने की स्थिति का असर भारतीय विमानन कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ना शुरू हो गया है।  इस कारण से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 को रद्द कर दिया है। यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना होनी थी। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनकी कुछ अन्य उड़ानें भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। स्पाइसजेट ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा- मध्य‑पूर्व में एयरस्पेस बंद होने के कारण हमारी कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ान की स्थिति जानने के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या हमारे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। इसके लिए यात्री वेबसाइट http://spicejet.com/#status पर उड़ान की स्थिति जांचें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर +91 (0)124 4983410 और +91 (0)124 7101600 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button