
नई दिल्ली, 24 जून, 2025ः आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मशहूर पंजाबी गायक करण औजला से विदेश में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें करण औजला ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।पंजाबी संगीत जगत के प्रमुख कलाकारों में शामिल करण औजला से राघव चड्ढा की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी दोनों की मुलाकात हुई थी। राघव चड्ढा की शादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है।



