Punjab

कांग्रेस हिन्दू विरोधी और लव जिहाद के पक्ष में  : राकेश शर्मा

धर्मशाला, 24 जून 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हिन्दू विरोधी और लव जिहाद के पक्ष में है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण है जहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को संरक्षण देने का काम किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिंदुओं के खिलाफ ही काम किया है, पूरे प्रदेश में हिंदुओं के ऊपर जमकर केस बनाए जाते हैं और विशेष समुदाय के लोगों पर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया जाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक 18 वर्ष 4 दिन की लड़की का 19 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के साथ घर से जाना और इस लड़की के परिवारजनों द्वारा 5 जून को की गई शिकायत और 10 जून को की गई एफआईआर से स्पष्ट होता है कि यह मामला लव जिहाद का है। इस लव जिहाद मामले में विशेष समुदाय के लोगों के घरों से पत्थर फेंके गए उन पर कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ आंदोलनकारी हिंदुओं के ऊपर अटेंप्ट टू मर्डर यानी बीएनएस 109 के अंतर्गत मुकाबला दे दिए गए। चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी जो कि वहां मौजूद भी नहीं थे उनके ऊपर भी बीएनएस 109 लगा दिया गया जिसके अंतर्गत उन्होंने उच्च न्यायालय से अंतरिम बिल भी ली है। लगता है सरकार को एक मौका मिल गया कि बड़े नेताओं के ऊपर भी गलत कैसे बनाया जाए। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किस पक्ष में है वह जनता जानती है और ऐसा नहीं है कि अभी से जानती है, जब से कांग्रेस सत्ता आई हैं तब से उनके मुख्यमंत्री ने खुद ही माना है कि वह 97% हिंदू आबादी को हराकर सत्ता में पहुंचे हैं। एक बार नहीं अनेकों मंचों से उन्होंने यह माना है और यहां तक की हिमाचल से बाहर दूसरे प्रदेशों में भी इन्होंने इसका जमकर प्रचार किया है, शायद मुख्यमंत्री केवल गांधी परिवार को खुश करने में लगे। अगर वह विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ करेंगे तो शायद उनकी कुर्सी भी खतरे में ना आ जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button