Punjab

छात्रों के लिए बड़ी खबर: GNDU की 6 जून की परीक्षाओं को लेकर आया चौंकाने वाला फैसला!

अमृतसर,  5 जून – गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि 6 जून 2025 को होने वाली सभी सेमेस्टर और वार्षिक (थ्योरी) परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि ये सभी परीक्षाएं अब 26 जून 2025 को ही पूर्व निर्धारित समय और परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को सलाह: नया शेड्यूल नोट कर लें, पुराने एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे

परीक्षाएं स्थगित होने की सूचना मिलते ही छात्रों में हलचल मच गई। हालांकि विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से जारी एडमिट कार्ड 26 जून को भी मान्य रहेंगे, और परीक्षा का समय व स्थान वही रहेगा जो पहले घोषित किया गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन की अपील

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट या विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button