Punjab

खालिस्तानी झंडे उतारने के मामले में एसडीएम कोर्ट में पेश हुए अमन सूद

बोले -आरोपियों को न पकड़ उन पर की जा रही बेवजह कार्रवाई, देश की अखंडता के लिए झूठे मामले सहने को भी तैयार

कुल्लू, 25 मार्च 2025 : पर्यटन स्थल कसोल में जरनैल सिंह भिंडरावाले व खालिस्तानी झंडे उतारने के बाद हुई झड़प मामले में कसोल के अमन सूद पर पंजाब के व्यक्ति विजय कुमार की शिकायत पर मणिकर्ण थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें आज एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया गया था। विजय कुमार की शिकायत पर कुल्लू निवासी अमन सूद पर देश की अखंडता को ठेस पहुंचाना और हिमाचल-पंजाब की लड़ाई की भावना को भड़काए जाने को लेकर केस दर्ज किया गया था। अमन सूद आज एसडीएम कोर्ट में पेश हुए, जहां उनके साथ उनके वकील गौरव सूद भी मौजूद थे।उन्होंने एसडीएम के पास अपनी पेशी दर्ज की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब से आए हुए हुड़दंगी बाइक सवारों के ऊपर कार्रवाई न करके वह उन पर जबरदस्ती के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह देश की अखंडता के लिए झूठे मुकदमे सहने को भी तैयार हैं, लेकिन जिस तरीके से उन पर कार्रवाई की जा रही है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button