Punjab

डीपोर्ट हुए भारतीयों के मुद्दे पर सांसद औजला की भगवंत मान को सलाह

कीचड़ ना फेंकें समस्या का हल ढूंढे मुख्यमंत्री साहब

अमृतसर, 16 फरवरी- अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौट रहे भारतीयों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि दूसरों पर कीचड़ फेंकने की बजाए समस्या का हल ढूंढना चाहिए। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि अपने बच्चों को पूरी इज्जत के साथ वापिस लाया जाए क्योंकि किसी भी देश की असली संप्पति उसके नागरिक होते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि डिपोर्ट हुए भारतीयों के जहाज को अमृतसर लाकर पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। सांसद गुरजीत सिंह ने इस बात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि पंजाब में कई मुद्दे हैं जिनके लिए पंजाब बदनाम हो चुका है। पंजाब में नशा, दड़ा, सट्टा, फिरौती, गोलियां चलनी, नकली दूध, नकली दवाइयां और अनेकों ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की जरुरत है। वहीं डिपोर्ट हुए भारती अमृतसर उतर रहे हैं तो भी उनके जहाज को यहां लाने के मुद्दे पर बात करने की बजाए मुख्यमंत्री को इस समस्या का हल ढूंढना चाहिए। जो लोग लाखों रुपए लगाकर विदेश गए थे और अब ऐसे हालातों में वापिस आ रहे हैं उन लोगों के पुर्नरवास की बात की जानी चाहिए, उन्हें रोजगार देना चाहिए ताकि वो अपने देश में अपनी और देश की दोनो की तरक्की के लिए काम कर सकें। सांसद औजला ने कहा कि इससे भी पहले सरकार को यह सोचना चाहिए कि यह लोग बाहर जाने के लिए मजबूर क्यों हैं। उन्होंने कहा कि पहले  बीजेपी सरकार और अब आम आदमी पार्टी  की सरकार एक ही राग अलापते हैं कि पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया जबकि अब सत्ता उनके हाथ में है जहां कमी लगती है उसे ठीक करें। पंजाब को इस लायक बनाएं कि युवाओं  को विदेश ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने या फिर सिर्फ प्रेस ब्रीफ समस्या का हल नहीं है बल्कि अगर सही में इन युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री से मिलें अगर प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल रहा तो फिर इस समस्या के लिए मुख्यमंत्री सभी पार्टियों के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाएं और एक साथ मिलकर इसका हल ढूंढे व प्रधानमंत्री से मिलें। उन्होंने कहा कि माइग्रेशन सिर्फ एक राज्य या सिर्फ पंजाब का मुद्दा नहीं है बल्कि हर स्टेट से लोग विदेशों को भाग रहे हैं वहीं सिर्फ अमेरिका जैसे देश ही नहीं बल्कि दुबई, यूएई जैसे देशों में भी लोग मजदूरी करने के लिए जाते हैं जो भी एक समस्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं के आने को समस्या मान रहे हैं जबकि समस्या यह है कि हम अपने देश में अपने राज्य में ऐसा इन्फ्रास्ट्क्चर क्यों नहीं दे पा रहे कि युवा जाने को मजबूर हो रहे हैं।  सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की है कि युवाओं को वापिस लाने के लिए अपने चार्टेड प्लेन को भेजा जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका गए वहां से प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मिले और अपनी मित्रता दिखाई लेकिन मित्र कहने से ज्यादा मित्रता नहीं होती बल्कि उसके लिए अपने देश का हित भी करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो जहाज आ रहा है उसे सिर्फ न्यूज का एंगल दिया जा रहा है जबकि इसके लिए समस्या को जड़ से हल करने की जरुरत है। बच्चे कहीं के भी हों उनकी माइग्रेशन को रोकने के लिए खुद को मजबूत करें और जो वापिस आ रहे हैं उनके पुर्नवास के लिए कोशिश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button