Punjab

लुधियाना में ‘आप’ को मिली मजबूती, कांग्रेस को झटका!

कांग्रेस पार्षद ममता रानी समेत कई नेता आप में शामिल 

लुधियाना/चंडीगढ़, 19 जनवरी- लुधियाना नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को कांग्रेस पार्षद ममता रानी समेत कई कांग्रेसी नेता आप में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया। पार्षद ममता रानी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह, मनी राम और विशाल धवन भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों को पहुंचाने के लिए हम पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे। वहीं अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में उचित सम्मान और पद देने का भरोसा दिया और कहा कि हम साथ मिलकर लुधियाना शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button