Punjab

पंजाब में समय से पहले आया मानसून, कई जिलों में रातभर से हो रही बारिश

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 26 जून, 2025ः पंजाब में समय से पांच दिन पहले पहुंचा मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं भी जताई गई हैं। मौसम विभाग ने मानसून की मूवमेंट के बीच राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, और फाजिल्का में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button