
शिमला, 06 जून 2025 : चंबा जिला कारागार से भागे कैदी के मामले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वार्डन को सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स किया है। वहीं, दूसरी ओर भागे कैदी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला कारागार से भागे कैदी के मामले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वार्डन को निलंबित कर उनका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स किया है। वहीं, दूसरी ओर भागे कैदी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसआईटी और पुलिस की टीमें विचाराधीन कैदी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में वार्डन पर गाज गिरी है। नाबालिग को भगाने के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी इब्राहिम निवासी गाडरी डाकघर बरौर जिला चंबा को अन्य कैदियों संग साफ-सफाई करने के लिए 27 मई को जिला कारागार राजपुरा से बाहर लाया गया था।



