International

अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर लगाया BAN

वॉशिंगटन डीसी, 05 जून, 2025ः  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होने 12 देशों के लोगों पर अमेरिका आने के लिए बैन लगा दिया है।यह बैन 9 जून से लागू हो रहा है। इनके अलावा 7 देशों के नागरिकों पर आंशिक रोक भी लगाई है। ये इमिग्रेशन और नॉन-इमिग्रेशन दोनों तरह के वीजा पर लागू होगी।

इन देशों के नागरिकों पर रोक

  1. अफगानिस्तान
  2. म्यांमार
  3. चाड
  4. कांगो
  5. इक्वेटोरियल गिनी
  6. इरिट्रिया
  7. हैती
  8. ईरान
  9. लीबिया
  10. सोमालिया
  11. सूडान
  12. यमन

आंशिक पाबंदियों वाले देश

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने सात अन्य देशों से आने वाले लोगों पर आंशिक पाबंधी लगाई है, जिनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं। इन देशों से आने वाले लोगों पर विशेष शर्तें और कड़ी जांच लागू होगी।

वहीं ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ऐसे विदेशी नागरिकों से सुरक्षित रखना जरूरी है जो आतंकवादी हमले करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, नफरत फैलाने या इमिग्रेशन कानूनों का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button