Punjab

जरूरी सूचना : पंजाब के इस ज़िले में कल पूरे दिन बिजली रहेगी बंद

मोगा, 3 जून :  बिजली विभाग ने 132 केवी धल्लेके पावर हाउस पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 जून (बुधवार) को शटडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मोगा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

ये फीडर रहेंगे प्रभावित

बिजली विभाग के मुताबिक, मरम्मत के चलते 11 केवी फैक्ट्री एरिया फीडर, 11 केवी फैक्ट्री रत्तियां ब्रांच फीडर, 11 केवी लंडेके अर्बन फीडर, और 11 केवी इंडस्ट्रियल अर्बन फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

जीरा रोड पर स्थित फैक्ट्रियां
रत्तियां रोड क्षेत्र
लंडेके गांव
बराड़ स्ट्रीट व सिद्धू स्ट्रीट
दुनेके गांव
इससे जुड़े कृषि मोटर कनेक्शन भी प्रभावित रहेंगे

विभाग ने की पहले से तैयारी की अपील

नॉर्थ मोगा के एई जतिन सिंह और जेई राजिंदर सिंह विरदी ने लोगों से अपील की है कि वे इस तय शटडाउन को देखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लें और मोबाइल, इन्वर्टर जैसे उपकरणों को चार्ज रखे।

सवाल उठता है – क्यों जरूरी है यह मेंटेनेंस?

बिजली सप्लाई की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस कार्य अनिवार्य होता है। इससे फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्याएं कम होती हैं।

सलाह: व्यापारिक संस्थान और किसान समय से तैयारी करें

इस शटडाउन का असर इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर सेक्टर दोनों पर पड़ेगा। ऐसे में फैक्ट्रियों और किसानों को चाहिए कि वे 4 जून से पहले अपने कार्यों को व्यवस्थित कर लें ताकि उत्पादन या सिंचाई कार्यों में रुकावट न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button