Punjab

पंजाब में बड़ा हादसा टला, लोगों ने लिया राहत का सांस!

राजपुरा,  3 जून 2025 : राजपुरा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव भदक में एक गद्दों के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। आग पर काबू पाने के लिए लगभग पांच घंटे तक कड़ी मेहनत की गई, और आखिरकार गेड (फायर ब्रिगेड) ने आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में आई कई फायर ब्रिगेड की मदद

राजपुरा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा पटियाला और सील केमिकल की गाड़ियों को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेवीसी मशीन से गोदाम की दीवारों को तोड़ा गया। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी, लेकिन गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप को आग से बचा लिया गया, अगर यह पंप भी जल जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पेट्रोल पंप बिलकुल गद्दों के गोदाम की दीवार के पास था।

गोदाम की बिल्डिंग ढह गई, दो वाहन जलकर खाक

गोदाम की पूरी बिल्डिंग ढह गई, और आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दे कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल और एक कार भी आग की चपेट में आ गईं, जो पूरी तरह से जल गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ।

मालिकों ने कैमरे पर आने से किया इंकार

गोदाम के मालिकों ने कैमरे पर आकर इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

फायर अफसर ने दी जानकारी

राजपुरा के फायर अफसर, अमृत प्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गद्दों के गोदाम में आग लग गई है, जो गांव भदक के पास पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित है। उन्होंने बताया कि राजपुरा-पटियाला और सील केमिकल सहित पांच गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

नुकसान की जांच जारी

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और जांच जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें इस हादसे की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि इस आग के पीछे की असल वजह का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button