Punjab

फरीदकोट में दर्दनाक हादसाः सरकारी बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत

फरीदकोट, 1 जून, 2025ः फरीदकोट में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बाइकसवारों की पीआरटीसी बस से टक्कर हो गई थी। हादसा रविवार सुबह गांव पंजगराई कलां के पास हुआ। दो लोगों ने मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवकों की पहचान बाघापुराना (मोगा) निवासी वंश (19), लव (19) और हैप्पी (20) के रूप में हुई। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button