Punjab

पंजाब : तस्करी का नया तरीका: दुबई से आया था मासूम चेहरा, बैग से निकले गड्डियों में लिपटे डॉलर

अमृतसर, 31 मई 2025 : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की अमृतसर यूनिट ने विदेशी मुद्रा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-अमृतसर फ्लाइट से आए एक यात्री के पास से 41,400 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब ₹35.40 लाख) बरामद किए गए। यह डॉलर इस तरह छुपाए गए थे कि पहली नज़र में शक करना भी मुश्किल था। मगर DRI की नज़रें चौकस थीं, और वही हुआ जिसका शक था—बैग खोलते ही डॉलर की गड्डियाँ निकलती चली गईं।

सारा खेल बैग के अंदर का था…

  • यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकलने ही वाला था कि DRI अधिकारियों ने रोक लिया
  • बैग की जांच की गई तो सामान के नीचे विशेष तहों में डॉलर छुपाए गए थे
  • RBI की तय सीमा से ज़्यादा विदेशी करेंसी होने के चलते सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्ती की गई

आर्थिक लालच से जुड़ा था मिशन, शक रैकेट पर

DRI की जांच में सामने आया है कि, “यात्री ने डॉलर तस्करी का यह प्रयास सिर्फ व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं किया। इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा हो सकता है जो दुबई से भारत तक विदेशी मुद्रा भेज रहा है।”

एक महीने में दूसरा बड़ा केस, खतरे की घंटी

  • इसी महीने की 3 तारीख को भी DRI ने ₹2.66 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ एक यात्री को पकड़ा था
  • लगातार बढ़ते मामलों से साफ है कि मुंबई-दुबई-अमृतसर रूट तस्करों के निशाने पर है
  • यह नेटवर्क सिर्फ करेंसी नहीं, कई बार सोना, नशीले पदार्थ और दस्तावेज भी लाता है

DRI अब और सख्त, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी जांच

DRI अधिकारियों का कहना है कि, “जांच सिर्फ जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, अब पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाएगा। दुबई से लेकर पंजाब तक जो भी कड़ी जुड़ी मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button