National

सुबह-सुबह कांपी ज़मीन! 4.5 तीव्रता के साथ आया भूकंप, सहम उठे लोग 

नई दिल्ली, 16 मई- भारत के पड़ोसी देश चीन में शुक्रवार सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

कोई जान-माल का नुकसान नहीं

अब तक की जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भूकंपीय गतिविधियों वाला इलाका

गौरतलब है कि चीन का यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस क्षेत्र में समय-समय पर हल्के झटके आते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button