Punjab

हरियाणा में बारिश का अलर्ट: 1 से 3 मई तक आंधी-बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 01 मई 2025:
हरियाणा में गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि मौसम विभाग ने राज्यभर में 1 से 3 मई तक बारिश और आंधी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से हरियाणा में मौसम करवट लेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

2 मई को और बढ़ेगा असर
2 मई को भी मौसम बदला रहेगा। इस दिन 18 जिलों—पंचकूला से लेकर मेवात तक—में बारिश की संभावना है। हालांकि सिरसा, फतेहाबाद, जिंद और हिसार में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

3 मई को राज्यभर में बारिश, फिर मौसम साफ होने के आसार
3 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषकर उत्तर-पूर्वी जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

तापमान में राहत
लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button