
जसविंदर सिंह संधू
चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2025 – पंजाब सरकार अब किसानों को 10 लाख रुपये देगी। गांव के सरपंचों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे। शपथ ग्रहण के दिन से ही उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में पंचायत दिवस पर आयोजित समारोह में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो शुरुआत है। हम जल्द ही दो हजार में एक और शून्य जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पहले सरपंचों को 1000 रुपये दिये जाते थे। इसके बाद कुछ पंचायतें पैसा न मिलने पर कोर्ट चली गईं। इसके बाद सरकार ने 2019 में पेंशन बंद कर दी।



