Punjab

स्विफ्ट डिजायर कार और कैंटर की टक्कर में लड़की की मौत, मामला दर्ज

फिरोजपुर, 25 मार्च (बाल किशन)- जीरा के अंतर्गत मल्लू बनियावाला गांव में स्विफ्ट डिजायर कार और कैंटर की टक्कर में एक लड़की की मौत होने का समाचार मिला है। इस संबंध में थाना सदर जीरा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ 106(1), 281, 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान में नवजोत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव बापरेर, थाना शंभू, जिला पटियाला ने बताया कि रात करीब दो बजे कोट ईसे खां की तरफ से एक कार स्विफ्ट डिजायर नंबर पीबी 1 ई 3879 आ रही थी, जिसे ब्राजील में जन्मी युवती कचुसिया ड्रेली मोइज डोलोरिस (29 वर्षीय), डांटे वाल्दिमीर फ्लोरेस आर/ओ कार्लोस जर्मंड बेरखोफ, 561 आईडीएल नोवो हैम्बर्गोआरएस 93334-150 सीपीएफ नंबर 016.373.090-31 ब्राजील चला रही थी। जब वह गांव मल्लूबानियां के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से एक कैंटर आ रहा था, जिसकी उक्त कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अनवर मसीह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक कुलदीप राज पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव कटोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उक्त लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button