Punjab

मनदीप कुमार मोंटी प्रेस क्लब फिरोजपुर के अध्यक्ष, गौरव माणिक चेयरमैन और जगदीश कुमार बने महासचिव

बाल किशन

फिरोजपुर, 14 जून-  मनदीप कुमार मोंटी प्रेस क्लब फिरोजपुर के अध्यक्ष बने हैं, जबकि जगदीश कुमार ने महासचिव सचिव का पद ग्रहण किया है। जानकारी देते हुए अध्यक्ष मनदीप कुमार ने बताया कि साल 2025-26 के लिए एक नई बॉडी का गठन किया गया है, जिसके तहत चेयरमैन गौरव माणिक, वाइस चेयरमैन हरीश मोंगा, सीनियर वाइस अध्यक्ष, नरेश कुमार उर्फ़ बॉबी वाइस अध्यक्ष, सुखदेव गुरेजा, मुख्य सलाहकार विजय कक्कड़, सलाहकार मदन लाल तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह गिल, कानूनी सलाहकार रमेश कुमार कश्यप, ऑफिस इंचार्ज अनुज कक्कड़, सचिव नारायण धमीजा नियुक्त किए गए हैं। पद ग्रहण करते हुए अध्यक्ष मनदीप कुमार मोंटी ने बताया कि क्लब के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी को कोई मुश्किल नहीं होने दी जाएगी, साथ ही हर पत्रकार से आह्वान किया कि वे सच्चाई और निडर होकर पत्रकारिता करें। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश कटारिया, कमल मल्होत्रा, मदन लाल तिवाड़ी, विजय कक्कड़, सनी चोपड़ा परमजीत सिंह, विनय हांडा, रोहित, मलकीत सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button