Punjab

फाजिल्का जिले में पिछले छह दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 मामले दर्ज – आईजी बलजोत सिंह राठौर

नशे के खिलाफ अभियान के तहत 31 आरोपी गिरफ्तार - एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़

जसविंदर सिंह संधू

फाजिल्का, 7 मार्च- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत आज जिला पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस संबंध में आईजी बलजोत सिंह राठौर ने यहां जिले का दौरा करते हुए बताया कि जिला पुलिस पंजाब सरकार के निर्देशानुसार नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है और एक मार्च को इस अभियान की शुरूआत से लेकर अब तक मात्र छह दिनों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थानों में पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है।  इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विभिन्न प्रकार की दवाएं और ड्रग मनी भी बरामद की गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज शुरू किए गए मिशन सील के तहत राजस्थान की सीमा से लगते गुमजाल व राजपुरा नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जहां पुलिस टीमों ने राजस्थान से आने वाले वाहनों की मुस्तैदी से जांच की। इसके अलावा पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर हर समय निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button