Punjab

पुलिस की दबिश से उड़े जुआरियों के होश, मोहाली होटल से लाखों की नकदी और ताश के पत्ते जब्त

मोहाली,11 जून 2025 : मोहाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 25 लाख 30 हजार रुपये नकद, 19 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते, नोटबुक, सात कारें और एक एक्टिवा बरामद की है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में जुए और धोखाधड़ी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा और मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

कितने समय से चल रहा था अड्डा, पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह जुए का अड्डा कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने जब्त की गई कारों और मोबाइल फोनों की भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और जुए के अड्डों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button