National
पंजाब में हेलिकॉप्टर पर बैठते दिखे केजरीवाल, मालीवाल ने उड़ाया मज़ाक – “पीला था… टैक्सी समझ लिया”

दिल्ली, 17 मई 2025 : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे को लेकर एक नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। दरअसल केजरीवाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के साथ पंजाब सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं। अब उनकी यही तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन गई है।
स्वाति मालीवाल का तंज – “टैक्सी समझ लिया…”
अरविंद केजरीवाल की इस तस्वीर को लेकर “आप” की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा – “पंजाब सरकार का हेलिकॉप्टर पीले रंग का था… केजरीवाल जी ने इसे टैक्सी ही समझ लिया।”



