Punjab

पंजाब बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम ख़बर, रिजल्ट के लिए अब हो जाओ तैयार

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 15 मई 2025 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 10वीं कक्षा के परिणाम कल (16 मई 2025) दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जा सकते है। अगर आप भी पंजाब बोर्ड के 10वीं के छात्र हैं, तो अपने परिणाम देखने के लिए तैयार हो जाइए। बता दे कि आप अपना रिजल्ट PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देख सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले PSEB की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “10th Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट करें ताकि भविष्य में काम आ सके।

रिजल्ट के बाद ये ध्यान रखें:

रिजल्ट के बाद अगर कोई समस्या हो, तो आप अपनी स्कूल या PSEB हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
अगर वेबसाइट पर लोड ज्यादा हो, तो थोड़ा समय निकालकर फिर से कोशिश करें। रिजल्ट जरूर दिखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button