Punjab

देशभक्ति की मिसाल: चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए उमड़ी भीड़, युवाओं में गजब का जोश

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 10 मई 2025 : चंडीगढ़ में उस वक्त एक भावुक नज़ारा देखने को मिला, जब सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और लड़कियों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ देख कर साफ समझा जा सकता है कि जब बात देश की हो, तो हर नागरिक सेवा के लिए कैसे तैयार खड़ा हो जाता है। बता दे कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिन 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से सिविल डिफेंस से जुड़ने की अपील की थी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने क्या की थी अपील? 

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एक्‍स प्‍लेटफार्म पर जानकारी दी गई थी कि कैंप का आयोजन 10 मई को होगा। एक खास सिविल डिफेंस कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10:30 बजे से टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में शुरू होगा।  इसके साथ ही उन्होंने कहा था इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। जो युवा इसमें भाग लेना चाहते हैं, उन्हें यहां समय से पहुंच कर अपना नाम लिखवाना होगा। इस कैंप में सिखाया जाएगा कि किसी आपात स्थिति में लोगों की कैसे मदद की जाए। यह सबक आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। प्रशासन का मानना है कि अगर हर नागरिक को बुनियादी प्रशिक्षण दे दिया जाए, तो किसी भी संकट का सामना मजबूती से किया जा सकता है। यही नहीं, इससे जान-माल का नुकसान कम होगा और लोगों में जागरूकता के साथ-साथ एकजुटता भी बढ़ेगी। युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है—न केवल सीखने का, बल्कि खुद को राष्ट्र सेवा से जोड़ने का भी। प्रशासन ने यह भी ऐलान किया है कि वॉलंटियर्स को विशेष पहचान और भविष्य में सम्मान भी मिलेगा। जोश, जज़्बा और ज़िम्मेदारी—तीनों का संगम चंडीगढ़ की इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। जब देश की मिट्टी पुकारती है, तो उसका जवाब देने के लिए चुप नहीं बैठते, चंडीगढ़ जैसे शहर खड़े हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button