Punjab

Indo-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान में तनाव का असर, हिमाचल के सभी गांवों में रात को बंद रहेगी लाइट; पंचायतों को निर्देश जारी

शिमला, 10 मई 2025 : हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है। इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोलर लाइटों को भी बंद करने का आग्रह किया गया। ऊना में भी सोलर, स्ट्रीट लाइटों को कपड़े से ढकने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य गांवों में भी पंचायतों की ओर से इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा ज्वलनशील पदार्थ के पाए जाने पर उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें और उसके नजदीक न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button