National

HPCU इस शैक्षणिक सत्र में 31 विषयों में एमए, 16 पीजी डिप्लोमा और आठ सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करेगा

धर्मशाला, 25 मई 2025:  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू) आगामी शैक्षणिक सत्र में 31 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए), 16 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और आठ विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स की पेशकश करेगा। इच्छुक छात्र सीयूईटी-2025 में सम्मिलित होकर समर्थ पोर्टल पर तीन जून शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये रहेगा, जो किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

प्रथम चयन सूची: 11 जून को वेटिंग लिस्ट के साथ जारी होगी।

प्रथम सूची के चयनित छात्रों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जून।

द्वितीय चयन सूची: 17 जून को जारी की जाएगी, जिसकी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून होगी।

तृतीय चयन सूची: 24 जून को जारी होगी, और चयनित अभ्यर्थी 28 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।

एमए और अन्य पाठ्यक्रमों की सूची:

एचपीसीयू द्वारा संचालित एमए प्रोग्राम में शामिल विषय हैं:

अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, संस्कृत, समाजशास्त्र, सोशल वर्क

जैव सूचना विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, गणित, पर्यावरण विज्ञान

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (ट्रेवल एंड टूरिज्म में विशेषज्ञता सहित)

मास्टर इन फाइन आर्ट्स (पेंटिंग व स्कल्प्चर), न्यू मीडिया

पत्रकारिता और जनसंचार, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र

पंजाबी, प्राणी विज्ञान (जूलॉजी), वनस्पति विज्ञान (प्लांट साइंस)

जम्मू एंड कश्मीर स्टडीज, हिंदू स्टडीज, एमकॉम

कार्यकारी एमबीए (एग्जीक्यूटिव), एमए इन योग

एक वर्षीय बैचलर व मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट्स चेक करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button