Punjab

ED के राजनीतिक हथियारीकरण के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का तीव्र विरोध प्रदर्शन

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित राजनीतिक दुरुपयोग के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस जन आक्रोश रैली में सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों से माहौल को आंदोलित कर दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक लुबाना ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलने का आरोप लगाया। लुबाना ने कहा, “भाजपा सरकार ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्ष को डराने और कुचलने के लिए कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।”यूथ कांग्रेस नेता गुरप्रीत गाबी ने भी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर देश को एकदलीय शासन की ओर ले जा रही है। “ईडी अब एक स्वतंत्र एजेंसी नहीं रही, बल्कि भाजपा की चुनावी शाखा बन चुकी है,” उन्होंने कहा।प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत, उपाध्यक्ष सचिन गालिव, सुखदेव सिंह, रॉबी, महासचिव कपिल चोपड़ा, संदीप गुज्जर, आशु वैद, हरसिमरन, यतिन, दीपक जैसवाल, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रकुल, रवि राणा, विकास, अमित सिंह, वार्ड अध्यक्ष रोहन, विक्रमजीत, दिलशाद, शादान, तरुण, और अमन सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान “लोकतंत्र बचाओ – ईडी राज हटाओ”, “संवैधानिक संस्थाओं की आज़ादी वापस दो” जैसे नारों से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनभावनाओं को मुखर किया। यूथ कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने संकल्प लिया कि भाजपा के निरंकुश शासन के खिलाफ यह संघर्ष निर्णायक रूप लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button