National

CBI ने दिल्ली में FIR दर्ज कर शुरू की विमल नेगी मामले की जांच

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का रिकार्ड खंगाल रही सीबीआई, दिल्ली से आई टीम कर रही जांच

शिमला, 12 जून 2025 : हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की जांच को लेकर सीबीआई हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सीबीआई की टीम जहां पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आरोपी पूर्व अधिकारियों की प्रॉपटी रिटर्न सहित अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। अब सीबीआई ने विमल नेगी मौत मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारियों के समय में किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का रिकार्ड खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम आने वाले दिनों में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।सीबीआई विमल नेगी मौत मामले से जुड़े रिकार्ड को खंगाल रही है। इसके बाद सीबीआई की टीम पावर कारपोरेशन के कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। सीबीआई की एसआईटी में डीएसपी सीबीआई ब्रिजेंद्र प्रसाद सिंह, सीबीआई के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर नीलेश सिंह को विमल नेगी मौत मामले की जांच सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button