
सूरत, 11 जून 2025 : सूरत की फैशन इंडस्ट्री को बुधवार को बड़ा झटका लगा, जब शहर की चर्चित मॉडल अंजली वर्मोरा ने महज 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। अंजली वर्मोरा सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और जानने वालों में शोक की लहर है।
पंखे से लटककर दी जान, पुलिस कर रही जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजली वर्मोरा ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मानसिक तनाव से जूझ रही थीं अंजली, सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक, अंजली वर्मोरा पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।
फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर शोक
अंजली की मौत की खबर से फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
पुलिस की अपील
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी हो तो पुलिस को जरूर दें।



