National

कोरोना का कहर लौट आया: हर दिन 350 से ज्यादा नए केस, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

नई दिल्ली, 11 जून 2025 : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 10 दिनों में देशभर में 3000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, जबकि 40 मरीजों ने जान गंवा दी है। औसतन हर दिन 350 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 6815 पहुंच गई है। केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां फिलहाल 2053 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में 324 नए केस और 5 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें कर्नाटक के दो, जबकि केरल, दिल्ली और झारखंड के एक-एक मरीज की मौत हुई है।केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। राज्य के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की कोविड जांच जरूर कराई जाए।

सावधानी जरूरी:

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी को हल्के में न लें। मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना अभी भी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button