National

हिमाचल में अब कांट्रेक्ट नहीं, प्रोबेशन पर होंगी सरकारी भर्तियां

कैबिनेट लेगी प्रोबेशन की अवधि पर फैसला, कार्मिक और विधि विभाग में नई पॉलिसी पर चर्चा शुरू

शिमला, 28 अप्रैल 2025 : हिमाचल में अब सरकारी भर्तियों की पॉलिसी बदलने जा रही है। वर्ष 2003 की कांट्रेक्ट भर्ती नीति को खत्म करने के बाद राज्य सरकार अब प्रोबेशनरी भर्ती नीति लाने जा रही है। कार्मिक विभाग ने विधि विभाग के साथ इस ड्राफ्ट पर चर्चा शुरू कर दी है। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को एक फिक्स प्रोबेशन पीरियड के लिए भर्ती किया जाएगा, जिसमें वेतन भी फिक्स ही रहेगा। यह अवधि कितनी होगी, इस बारे में कैबिनेट को फैसला लेना है। राज्य सरकार गुजरात मॉडल को भी हिमाचल में जस का तस लागू करने नहीं जा रही है, क्योंकि यह मॉडल भी अभी सुप्रीम कोर्ट में छंटनी के अधीन है। गुजरात सरकार भी इसे उसी तरह कोर्ट में डिफेंड नहीं कर पाई है, जैसे हिमाचल सरकार एग्रीमेंट के बावजूद कांट्रेक्ट पॉलिसी पर हार गई। अब पहले कैबिनेट प्रोबेशन भर्ती के नए ड्राफ्ट को अप्रूव करेगी। उसके बाद सभी विभाग अपने यहां भर्ती नियमों में इस प्रावधान को जोड़कर इसे नोटिफाई करेंगे। इसके बाद ही हिमाचल में नई नियुक्तियों और नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।20 फरवरी के बाद कांट्रेक्ट पर ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए भी नई पॉलिसी ही लागू होगी। जिन लोगों को अभी ज्वाइनिंग नहीं मिली है, उन्हें नए रूल्स का इंतजार करना होगा। लोकसेवा आयोग और राज्य चयन आयोग को नए रूल्स आने तक इंतजार करने को कहा गया है। इन भर्ती एजेंसियों में जो रिक्विजिशन गई है, वह भी मॉडिफाई होकर दोबारा जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button