National

हिमाचल प्रदेशः पंजाब के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

मंडी, 01 जून, 2025ः हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दर्दनाक सड़क हुआ है। टेंट का सामान लेकर जा रही एक महिंद्रा पिकअप पुल पर रेलिंग से टकरा गई, जिसमें इस पर बैठे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस के अनुसार, सभी मरने वाले और घायल ‌‌व्यक्ति पंजाब के रहने वाले हैं। फिलहाल, घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है। वहीं, हादसे में घायल ड्राइवर दलजीत ने बताया है कि रात को वह टेंट का सामान लेकर अमृतसर से कमांद की ओर आ रहे थे। रात को वह सुंदरनगर में रुके थे और वहां से सुबह कमांद की ओर निकले। जब वह पुल पर पहुंचे तो ब्रेक नहीं लगे, जिससे यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button