National

हवा फिर हुई जहरीली : AQI 250 के पार, विजिबिलिटी गिरी

दिल्ली, 15 मई 2025 : दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। गुरुवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही। हवा की गुणवत्ता भी गिर गई है और AQI 250 के आसपास दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। बुधवार रात दिल्ली में चली धूल भरी आंधी ने हवा में धूल के कण बढ़ा दिए। इसका सीधा असर विजिबिलिटी पर पड़ा। पालम और आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ ही घंटों में विजिबिलिटी 4500 मीटर से घटकर 1200 मीटर रह गई।इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली में तापमान में इजाफा महसूस किया गया। लोगों को प्रदूषण और गर्मी की दोहरी मार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button