Punjab

शिव सेवा ने नशा माफिया और नशीली गोलियां बेचने वाले मेडिकल माफिया का फूंका पुतला

शिव सेवा ने नशा माफिया और नशीली गोलियां बेचने वाले मेडिकल माफिया का फूंका पुतला

बाल किशन
फिरोजपुर, 2 मार्च- शिवसेना पंजाब उपाध्यक्ष श्री मिंकु चौधरी ने हेरोइन बेचने वाले नशा तस्कर, नशा माफिया और नशीली गोलियां बेचने वाले मेडिकल माफिया का पुतला फूंकते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशें के खिलाफ चलाई गई महिम का शिवसेना समर्थन करती है, इस मौके पर मिंकु चौधरी ने कहा कि फिरोजपुर को हेरोइन और मेडिकल नशीली गोलियां बेचने वाले की मंडी कहां जाता है और इस नशे की मंडी में बैठे नशे माफिया को खत्म करना अति आवश्यक है, इस मौके पर मिंकु चौधरी ने कहा कि फिरोजपुर में करोड़ों रुपए का प्रतिदिन मेडिकल नशा बिक रहा है और फिरोजपुर का ड्रग विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है, इसलिए पंजाब पुलिस नशा बेचने वाले के घरों एवं ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ साथ मेडिकल नशा बेचने वाले दुकानों पर भी छापेमारी करें ता जो नशे की चैन को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इस मौके पर मिंकु चौधरी ने कहा कि नशे के साथ-साथ पंजाब सरकार ला एंड आर्डर तरफ भी ध्यान दे, पंजाब में ला एंड ऑर्डर का पूरी तरह से दिवाला निकल चुका है गैंगस्टर सरेआम पंजाब के व्यापारियों से पैसों की  फ़रोती मांग रहे हैं और व्यापारियों को डराने के लिए गैंगस्टरों द्वारा सरेआम गोलियां जलाई जा रही है। इस मौके पर जिला प्रधान तमन कुमार, जिला यूथ अध्यक्ष परमजीत सिंह जिला देहाती प्रधान अशोक उप्पल जिला वाइज देहाती प्रधान महेंद्र सिंह जिला कामगार अध्यक्ष सुरेश चोपड़ा जिला वाइज कामगार अध्यक्ष कलेक्टर की सिंह जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम, जिला वाइस प्रधान राजकुमार शर्मा, राजकुमार, अर्जुन गोरिया, प्रथम संधू आकाश भटी, हरीश जैन आदि हाज़िर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button