Punjab

मोहाली और अमृतसर के बाद कोरोना ने पंजाब के इस ज़िले में मारी एंट्री, हो जाओ सावधान!

फिरोजपुर, 27 मई- पंजाब में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। मोहाली और अमृतसर के बाद अब फिरोजपुर में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। अंबाला से फिरोजपुर आया एक व्यक्ति जब अस्पताल पहुंचा, तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।जानकारी के मुताबिक, युवक को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में जांच करवाई गई थी। सैंपल लिए जाने के बाद जब रिपोर्ट आई, तो उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। मरीज को आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है और उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर क्वारन्टीन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

फिरोजपुर में यह पहला कोरोना केस है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। वहीं, मोहाली और अमृतसर में पहले ही कोरोना के केस सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य भर में एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

लोगों से अपील: मास्क पहनें, भीड़ से बचें
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि हल्के लक्षण दिखने पर भी टेस्ट जरूर करवाएं, मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें। कोरोना से बचाव के लिए एहतियात ही सबसे बड़ा उपाय बताया गया है। प्रदेश में नए मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button