Punjab

बिक्रम मजीठिया केस में ‘खेल अभी बाकी है’! सर्च वारंट पर फिर लटक गया फैसला

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 24 मई-पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज ड्रग तस्करी मामले में अदालत ने सर्च वारंट की कॉपी देने को लेकर फैसला अब 28 मई 2025 तक के लिए टाल दिया है। मजीठिया के वकीलों ने कोर्ट में याचिका दायर कर SIT से मिले सर्च वारंट की प्रति मांग की थी, जिस पर अब अगली सुनवाई इसी तारीख को होगी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है केस, चालान अब तक नहीं हुआ पेश

मजीठिया के खिलाफ थाना स्टेट क्राइम, फेज-4, मोहाली में एफआईआर नंबर 2/21 दर्ज की गई है। यह केस एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 27ए और 29 के तहत दर्ज है। खास बात यह है कि SIT ने अभी तक इस केस में कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है, जिससे कानूनी प्रक्रिया में देरी हो रही है।

5वीं बार बदली गई SIT, अब एआईजी वरुण शर्मा को मिली कमान

पंजाब सरकार ने इस केस की जांच के लिए SIT का गठन किया था। हाल ही में इसमें फिर बदलाव किया गया और अब इसकी कमान AIG वरुण शर्मा (SSP पटियाला) को सौंपी गई है।
इससे पहले DIG एच.एस. भुल्लर SIT प्रमुख थे। इसके अलावा SSP तरनतारन अभिमन्यु राणा और SP (NRI), पटियाला, गुरबंस सिंह बैंस को भी नई SIT में शामिल किया गया है।

यह 5वीं बार है जब SIT में बदलाव किया गया है। पहले तक SIT का नेतृत्व DIG या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी करते थे, लेकिन पहली बार एक AIG रैंक के अफसर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button