National

बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, जांच जारी!

नई दिल्ली (6 जून): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है। यह धमकी गाजियाबाद से आई एक कॉल से दी गई, जिसमें कॉलर ने देर रात करीब 11 बजे PCR पर फोन कर जानकारी दी। जैसे ही गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली, वे हरकत में आ गए और तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले से अवगत कराया।

धमकी देने वाला कॉलर फरार, पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला कॉलर फरार हो गया है और उसका मोबाइल फोन भी रात से स्विच ऑफ है। कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच में गाजियाबाद पुलिस भी शामिल हो गई है।

राजनीतिक हलचल और सुरक्षा व्यवस्था में खलबली

इस धमकी के बाद राजधानी की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ दोनों शहरों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button