Punjab

फिरोजपुर में पाकिस्तान का नया खेल! आसमान में उड़ते गुब्बारे ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता

फिरोजपुर, 29  मई 2025 : पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। फिरोजपुर के गांव हुसैनी वाला के आसमान में आज सुबह लगभग 7:30 बजे एक गुब्बारे जैसे वस्तु को उड़ते हुए देखा गया। यह संदिग्ध वस्तु कुछ समय बाद पाकिस्तान की दिशा में वापस चली गई, लेकिन इसने स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: ड्रोन हमलों के बाद बढ़ा खतरा

गुब्बारे जैसी वस्तु की पहचान के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा जांच एजेंसियां तुरंत चौकस हो गईं। गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा पर ड्रोन हमले किए गए थे, जिसके बाद से राज्य की सुरक्षा स्थिति और भी ज्यादा संवेदनशील हो गई है।

राज्य में बढ़ा सुरक्षा अलर्ट

पंजाब पुलिस ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। साथ ही सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि ऐसे किसी भी खतरे से निपटा जा सके। स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, ताकि पाकिस्तान की किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button