Punjab

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर कैंटर और महिंद्रा पिकअप के बीच हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत

पंजाब सरकार हादसे में मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी और घायलों का इलाज करवाएगी: फौजा सिंह सरारी

फिरोजपुर, 1 फरवारी (बाल किशन)-  आज सुबह जिला फिरोजपुर के अंतर्गत (फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग) स्थित गांव मोहन के हिताड़ के पास, गुरुहरसहाय में कैंटर और महिंद्रा पिकअप के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन फिरोजपुर द्वारा एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय के विधायकफौजा सिंह सरारी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीभगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मृतकों के परिवारों और घायलों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और घायलों का संपूर्ण इलाज करवाया जाएगाविधायकफौजा सिंह सरारी और डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने सिविल अस्पताल, फिरोजपुर का दौरा कर घायलों का हाल जाना और उनके समुचित इलाज का आश्वासन दियाडिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 घायलों को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट, 4 घायलों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर और 1 घायल को बागी अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगेउन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा पिकअप में सवार वेटर किसी विवाह समारोह में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई। मुख्यमंत्रीभगवंत सिंह मान ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button