Punjab

पंजाब सरकार हुई सख्त : एक्साइज विभाग की सभी छुट्टियां की रद्द

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 10 मई- भारत-पाक सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एक्साइज और टैक्सेशन विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि अगली सूचना तक किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए विभाग की 100% उपस्थिति और सतर्कता बेहद ज़रूरी है। यही वजह है कि पहले से स्वीकृत छुट्टियों को भी रद्द कर अफसरों को तुरंत ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दे दिया गया है। यह निर्देश ऐसे वक्त में आया है जब पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ड्रोन मूवमेंट, संदिग्ध गतिविधियां और आतंकी घुसपैठ की आशंका के बीच राज्य सरकार कोई भी ढील बरतने के मूड में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button