
चंडीगढ़, 26 मार्च 2025- पंजाब सरकार ने विजिलेंस के मुख्य निदेशक सहित दो एडीजीपी को बदल दिया है। सरकार के गृह कार्य विभाग (गृह-1 शाखा) ने प्रशासनिक आधार पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। Transfer Orders के मुताबिक, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार, जो पहले एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर पंजाब के पद पर तैनात थे, को अब मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पद पर तैनात किया गया है। वह जी. नागेश्वर राव की जगह लेंगे । इसके साथ ही आईपीएस जी नागेश्वर राव, जो पहले मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पद पर तैनात थे, का तबादला कर दिया गया है और अब उन्हें सुरिंदर कुमार श्रीवास्तव के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।



