
लुधियाना,10 मई- पंजाब के लुधियाना जिले में सुरक्षा स्थिति अब नियंत्रण में है। प्रशासन ने आज रेड अलर्ट को हटा कर ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया है। लुधियाना के जिला कलेक्टर ने इस संबंध में ताजा अपडेट जारी करते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि अब किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। हालात सामान्य होते ही प्रशासन ने इस कदम को उठाया, और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नियमित कामकाज में लगें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। सुरक्षा बलों की तैनाती बनी हुई है और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।



