Punjab

पंजाब के इस ज़िले मे सुबह 4 बजे पाकिस्तान ने गिराया ड्रोन, धमाके से कांपा इलाका

तरनतारन, 10 मई 2025 : भारत-पाक सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन जिले के डबली गांव में शनिवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान की ओर से भेजे गए विस्फोटक सामग्री से भरे ड्रोन के गिरने से जोरदार धमाका हुआ। गांववालों ने अपनी आंखों से उस ड्रोन को इलाके में घूमते देखा। कुछ देर बाद वह ड्रोन खेतों में गिरा और एक तेज़ धमाके की आवाज़ आई, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

 3 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा गड्ढा बना 

धमाका इतना ज़ोरदार था कि जमीन में करीब 3 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले आसमान में कुछ संदिग्ध चीज़ उड़ती देखी, फिर कुछ ही देर में तेज़ धमाका हुआ। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व सेना को सूचित किया। सेना की टीम ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में इसे पाकिस्तान की ओर से की गई एक साज़िश माना जा रहा है। गांववालों का कहना है कि पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि हम सतर्क हैं और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। इस घटना ने एक बार फिर सरहदी गांवों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button